बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, जानें कब और क्यों...

 

रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 5 अप्रैल से तीन दिनों तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, इन रूटों पर नो एंट्री 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रामनवमी और मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किये गए हैं। 05 अप्रैल को रामनवमी की झांकी और 06 अप्रैल को शोभायात्रा निकलेगी। इसके अगले दिन 07 अप्रैल को मां दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलेगा। तीनों कार्यक्रम के दौरान शहर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी। 

इसके मद्देनजर रांची में कल (05 अप्रैल 2025) शाम से बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा शहर के विभिन्न रूटों पर निजी वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी। कल 5 अप्रैल की शाम रामनवमी की झांकियां निकलेगी। इसी कारण शाम 5 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 

6 अप्रैल को सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को रिंग रोड के जरिये डायवर्ट किया जायेगा। इसके अलावा शहर में छोटे मालवाहक वाहनों का भी प्रवेश बंद रहेगा। रामनवमी के दिन 6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से जुलूस की समाप्ति तक निजी और यात्री वाहनों के लिए विभिन्न मार्गों पर नो एंट्री रहेगी। 

इन रूटों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित 

  • किशोरी यादव चौक से अपर बाजार होते हुए महावीर मंदिर चौक और शहीद चौक की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 
  • एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक और शहीद जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 
  • सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक आ सकेंगे। 
  • कांटाटोली चौक से रातू रोड, कचहरी चौक और शहीद चौक जाने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 
  • डोरंडा, लालपुर, हरमू, रातू रोड, सुजाता चौक और पीएनटी चौक से आने वाले रास्तों पर भी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse