टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग रांची में वैदिक महाहवन के साथ नये सत्र का शुभारंभ किया गया। नये सत्र के पहले दिन सभी कक्षा के विद्यार्थियों के पदार्पण से विद्यालय एक बार फिर से गुलजार नजर आया। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर विद्यालय आने की खुशी साफ झलक रही थी।
साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं भी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए उत्साहित थीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष सजावट की गयी। आज कक्षा नर्सरी तथा कक्षा एलकेजी के विद्यार्थियों के भी विद्यालय में पदार्पण का पहला दिन भी था। शिक्षिकाओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्र ने प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके और उनके परिवार के स्वस्थ, सुखमय तथा सफल जीवन की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्त्व बताते हुए अनुशासित रहकर परिश्रम करने की बात कही।
साथ ही विद्यालय के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि विद्यार्थी विगत सत्र की ही तरह नए सत्र में भी शैक्षणिक तथा शिक्षकेत्तर गतिविधियों में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। मेहनत को सफलता की कुंजी बनकर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। सत्र का पहला दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse