एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना/ नयी दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू यादव का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (अककटर) में सफल आपरेशन हुआ है।
बता दें कि राजद प्रमुख पिछले दो दिनों से पीठ में गहरे जख्मों के कारण गंभीर रूप से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें बुधवार की शाम पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एम्स के सीनियर डॉक्टरों ने उनका आपरेशन किया, जो सफल रहा है।
आपरेशन के बाद, उन्हें आइसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे उनकी सेहत में सुधार होने की संभावना जतायी जा रही है। लालू यादव के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। डॉक्टर उन पर लगातार नजर रख रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव की हालत में जल्द ही सुधार होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse