मानवाधिकार ने कराया पति-पत्नी में सुलह

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 03.04.2025 को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के सहयोग से पति-पत्नी के आपसी विवाद में समझौता कराया गया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के सहयोग से आज दिनांक 03.04.2025 को एक पारिवारिक मामले को मध्यस्थता में निष्पादित किया गया। 

आवेदक चन्द्र किशोर महतो ने एक आवेदन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन को दिनांक 17.03.2025 को दिया गया था। तमाड़ निवासी चन्द्र किशोर महतो कि शादी कसमार, बोकारो निवासी सीमा देवी के साथ हुई थी। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। संगठन के माध्यम से सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची को आवेदक चन्द्र किशोर महतो ने एक आवेदन 18.03.2025 को दिलाया। 

जिसमें दोनों पक्षों को 03.04.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के कार्यालय में मध्यस्थता के लिए बुलाया गया। दोनों पक्षों के बातों को सुनने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मध्यस्थ अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के आधार पर मामले का निपटारा किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने अहम भूमिका निभायी। 

रितेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक मामलों का समझौते के आधार पर निपटारा किये जाने से समय एवं पैसे दोनों की बचत होती है एवं दोनों परिवारों का मान सम्मान भी कायम रहता है तथा परिवार भी बिखरने से बचता है। रितेश कुमार ने सचिव, कमलेश बेहरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची को इस मध्यस्थता को करवाने में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी  अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse