टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में कक्षा एकादश में प्रवेश हेतु विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय के विद्यार्थियों के नामांकन के लिए आज नामांकन परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
ध्यातव्य है कि एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची के लब्धप्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, जहां सीबीएसई के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करते हुए मूल्य आधारित शिक्षा व सुसंस्कार दिया जाता है।
विद्यालय के दसवीं तथा बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम हर वर्ष शत-प्रतिशत होते हैं। विद्यार्थियों की संख्या सीमित रखी जाती है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी पर ध्यान दिया जा सके। जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहता है। एकादश वर्ग में नामांकन हेतु नामांकन फार्म विद्यालय में तथा विद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse