एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। प्रथम पारा थ्रो बॉल एशिया चैंपियनशिप 2025 कंबोडिया में आयोजित खेल में कांस्य पदक हासिल किया, प्रतियोगिता में दोनों ही वर्ग महिला/ पुरुष कांस्य पदक जीत कर आज रांची रेलवे स्टेशन पर झारखंड वासियों एवं सभी खिलाड़ियों ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया।
पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन (कप्तान) सनोज महतो, मुकेश महतो, पवन लकड़ा, राजेश मेहता और महिला वर्ग में प्रतिमा तिर्की, अनिता तिर्की, महिमा उरांव, संजुक्ता एक्का, पुष्पा मिंज, असुंता टोप्पो, तारामणि लकड़ा शामिल थे।
इनका स्वागत करने में संजू कुमारी, भारत साहू, शिवरानी कुमारी, आर्यन, अनीता देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना देवी, उप मुखिया हूंदुर महेश महतो, श्याम साहू, सरिता सिन्हा इत्यादि सभी झारखंड वासी शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse