मूसलाधार बारिश से बढ़ी ठंड, धान को नुकसान

 

टीम एबीएन, धनबाद। मंगलवार की रात मूसलाधार बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। दो घंटे तक हुई बारिश की वजह से धान की फसलों को नुकसान हुआ है। साथ ही बारिश से सब्जियों के सड़ने की संभावना बढ़ गई है। बेमौसम बरसात की वजह से धनबाद का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंच गया है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से खेत व खलिहान में बड़े पैमाने पर पड़ी धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। मौसम साफ होने के बाद भी फसल को सूखने में कई दिन समय लगेंगे। फसल सूखने के बाद भी पुआल व धान में बदबू आने की संभावना बढ़ जाती है, जिसे किसान परेशान हैं। बाघमारा, बंदरचुआं, प्रधानखंता, सरैयाभीठा, निपनियां, कुसमाटांड़, तेतुलटांड़, कोनारटांड़, पहाड़पुर, पलानी, धोखरा सहित दर्जनों गांवों में बड़े पैमाने पर धान की फसल खेतों में पड़ी है। गुरुवार को छाए रहेंगे बादल, शुक्रवार से मौसम साफ: गुरुवार को भी धनबाद में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। मौसम साफ होने पर ठंड बढ़ेगी। नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे लोगों को मौसम का साथ मिलेगा। एक जनवरी को धनबाद का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा। इस दिन भी खिलकर धूप निकलेगी। क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक : कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार का कहना है कि बारिश से धान की फसल को नुकसान होगा, पर गेहूं, सरसों, आलू सहित अन्य रब्बी की फसल के लिए लाभदायक है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse