महिलाओं और बच्चों के लिए लगा नि:शुल्क जांच और परीक्षण शिविर

 

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय लघु उद्योग लिमिटेड, भारत सरकार के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व जन स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवी संस्था अभियान ने सीठियो रोड, एचईसी धुर्वा, रांची में आज महिलाओं एवं बच्चों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परीक्षण शिविर लगाया।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजेता सिंह ने उपस्थित महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संस्था अभियान ने इस शिविर में सीठिओ बस्ती की गरीब एवं असहाय महिलाओं को जांचोपरांत दवा और सेनेटरी पैड मुफ्त में प्रदान किया। 

इससे पहले शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लघु उद्दोग लिमिटेड की रांची शाखा प्रमुख किरण तिरु का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर डॉक्टर विजेता सिंह ने किया। शिविर में समय देने के लिए किरण तिरु ने डॉक्टर विजेता सिंह का धन्यवाद किया एवं उनका भी स्वागत अंगवस्त्र देकर किया। 

आज के शिविर में लगभग 213 महिलाओं एवं बच्चों को देखा गया। मौके पर संस्था के सचिव मनोज कुमार राय, काउंसलर, अम्बिका रानी, कंपाउंडर शिवलाल प्रसाद, सहायक रमेश कुमार, गुनगुन, मौली तथा अन्वेषा उपस्थित थे। उक्त जानकारी मनोजकुमार राय और जय नारायण प्रसाद ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse