टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, बड़ागांई के तत्वाधान में सरहुल पूजा शोभा यात्रा में सम्मिलित धर्मावलंबियों पर बड़ागांई चौक में पुष्पवर्षा कर एवं समिति के पदाधिकारियों व मुख्य पहान को माला पहनाकर, चना और शरबत के साथ स्वागत किया गया।
मौके पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने सभी धर्मावलंबियों को स्वागत करते हुए कहा प्रकृति पर्व सरहुल पूजा में नवपल्लव व नवपुष्प से पूजन कर समग्र जीवन के कल्याण के लिए आराधना की जाती है। सरहुल पर्व सनातनियों के लिए नववर्ष का प्रतीक है। पर्यावरण की रक्षा के लिए यह पर्व अत्यंत ही प्रासंगिक है।
स्वागत शिविर में श्री महावीर मंडल बड़ागांई के मंत्री बस कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, सह मंत्री शेखर कुमार, प्रचार सहमंत्री मनीष साहू, रिशु साहू, प्रेम कुमार, रामवृक्ष साहू, प्रकाश साहू शहीद कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री महावीर मंडल, बड़ागांई के मंत्री बस कुमार साहू ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse