टीम एबीएन, कोडरमा। भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया शाखा की बैठक सह चुनाव विवेक विला के बैंक्विट हाल में आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत वंदे मातरम गीत गाकर कर की गयी। मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय वित्त सचिव अश्विनी तिवारी उपस्थित थे।
पर्यवेक्षक श्री तिवारी के मौजूदगी में चुनाव कार्य संपन्न कराया गया। मौके पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष- अधिवक्ता अरुण ओझा, सचिव- विमल पच्चीसिया एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का चयन किया गया।
मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष राम प्रवेश पांडे ने नवनिर्वाचित सभी प्राधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि ये सभी काफी ऊर्जावान है। इनके कार्यकाल में परिषद काफी ऊंचाइयों को छुएगा। मौके पर नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को माला पहनकर सम्मानित किया गया।
वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि परिषद का मुख्य कार्य सेवा और संस्कार के कार्यों को बढ़ाते हुए राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश राणा ने किया जबकि संचालन सचिव छोटेलाल पांडे ने किया। मौके पर परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह संरक्षक मधुसूदन दारूका एवं सुरेश जैन ने भी अपने विचार रखें।
मौके पर संरक्षक नारायण सिंह, प्रांतीय संयोजिका महिला एवं बाल विकास जूही दास गुप्ता, संस्कार प्रकल्प के संयोजक धर्मेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, गोपाल कुमार गुतुल, अनुराग सिंह, संजय अग्रवाल, संतोष कुमार सिन्हा पूर्व अध्यक्ष जयंती सेठ एवं नगर परिषद के सिटी मैनेजर लीमांशु कुमार उपस्थित थे।
मौके पर लेवांशु कुमार ने भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा एवं प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रवेश पांडे पुष्प गुछ देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse