बोकारो : 20 हजार लेते घूसखोर राजस्व कर्मचारी अरेस्ट

 

बोकारो से राजस्व कर्मचारी 20 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट, धनबाद एसीबी ने ऐसे दबोचा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के गोमिया अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी ललन कुमार को धनबाद एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने सोमवार को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। राजस्व कर्मचारी ललन कुमार एक व्यक्ति से आॅनलाइन नाम सुधारने के एवज में बीस हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर बार-बार परेशान कर रहा था।

पीड़ित आफिस का चक्कर काट कर तंग आ गया था। आखिरकार उस व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी धनबाद से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने सोमवार को अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी ललन कुमार को अंचल कार्यालय के समीप स्थित उसके आवास से बीस हजार रुपये रिश्वत लेने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे धनबाद ले गयी। 

धनबाद एसीबी के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गोमिया अंचल कार्यालय में छापेमारी की गयी। ललन कुमार गोमिया अंचल के हल्का नंबर एक, दो, तीन एवं चार का राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। अंचल कार्यालय में एसीबी की छापेमारी कर्मचारियों में हड़कंप है। धनबाद एसीबी की टीम सोमवार को बोकारो के गोमिया अंचल कार्यालय पहुंची। 

यहां से राजस्व कर्मचारी ललन कुमार के आवास पर सादे लिबास में गयी। पीड़ित ने जैसे ही काम के एवज में 20 हजार रुपए बतौर रिश्वत आरोपी राजस्व कर्मचारी ललन कुमार को दिया, वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे धनबाद ले आयी और पूछताछ कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse