टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी है। सभी परीक्षार्थियों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। मैट्रिक और इंटर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जायेगा। राज्यभर में मूल्यांकन के लिए कुल 60 केंद्र बनाये गये हैं।
रिजल्ट का प्रकाशन 10 जून तक हो जायेगा। सभी केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। काउंसिल ने कॉपियों के मूल्यांकन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 24 मार्च 2025 को सभी जिलों के ट्रेजरी से उत्तरपुस्तिकाओं को निकाला जायेगा। इस सप्ताह के अंत तक उत्तर पुस्तिकाएं सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच जायेगी।
अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से मैट्रिक और इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो जायेगा। राज्यभर में कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लगभग 10 हजार परीक्षकों का चयन किया जायेगा। सभी परीक्षक मूल्यांकन केंद्र में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse