गुमला अब क्रिकेट खेल में आगे बढ़ रहा है : सांसद सुखदेव भगत

 

  • गुमला के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में अंतर जिला द लीजेंड कप नाइट क्रिकेट मैच सीजन-टू का रंगारंग शुभारंभ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। गुमला जिला खेल नगरी है। यहां फुटबॉल, हॉकी, एथलीट सहित कई खेलों में खिलाड़ी राज्य से लेकर देश तक नाम रोशन कर रहे हैं। परंतु, अब क्रिकेट खेल में भी गुमला तेजी से आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है आने वाले समय में गुमला के क्रिकेटर टी-20 व इंडिया टीम में अपना जलवा बिखरते नजर आयेंगे। उक्त बातें लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने कही। वे गुमला शहर के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय अंतर जिला द लीजेंड कप नाइट क्रिकेट मैच के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। रंगारंग कार्यक्रम के बीच प्रतियोगिता का शुभारंभ दुधिया रोशनी के बीच हुआ।

सांसद सुखदेव भगत ने कहा है कि मैं मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के तमाम पदाधिकारियों का आभार प्रकट करता हूं। जिनके प्रयास व मेहनत से गुमला में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रात्रि क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिस प्रकार तेलंगा खड़िया स्टेडियम को सजाया गया है। यह गुमला में खेल के प्रति जुनून को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेरे तरफ से खेल व खिलाड़ियों को आगे ले जाने के लिए जितना संभव होगा। मैं प्रयास करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि गुमला में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे मजबूत हो। गुमला को पर्यटक क्षेत्र में कैसे पहचान मिले। 

गांवों तक कैसे पक्की सड़क पहुंचे. इसके लिए मैं प्रयासरत हूं। मैं गुमला के युवाओं खासकर खिलाड़ियों से अपील करता हूं। आप नशापान से दूर रहे। तभी आगे बढ़ सकते हैं। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। साइबर क्राइम के प्रति खुद भी और आसपड़ोस के लोगों को जागरूक करें। मंच का संचालन मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के संस्थापक दुर्जय पासवान ने किया।

गुमला में खेल के प्रति जुनून है : राधामोहन

विशिष्ठ अतिथि होटल सभेकर, आंगोर व अंकित बजाज शोरूम के मालिक राधामोहन साहू ने कहा है कि गुमला के युवाओं ने जिस प्रकार क्रिकेट का एक बड़ा आयोजन गुमला में किया है। निश्चित रूप से यह गुमला में खेल के प्रति जुनून दिखता है। उम्मीद है आने वाले समय में गुमला क्रिकेट खेल में तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं सदा खिलाड़ियों के उत्थान व प्रोत्साहन के लिए आप लोगों के साथ खड़ा हूं। आप लोग खेल में जरूर ईमानदारी व अनुशासन का परिचय दें।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

कार्यक्रम में सांसद के निजी प्रतिनिधि आलोक साहू, सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह, अमित स्टील के सुमित चीनू साबू, आरएसएस के शमी, संतोष झा, मनोज मिश्रा, बाघंबर ओहदार, सड़क सुरक्षा के प्रभाष कुमार, डीटीओ विभाग के प्रधान लिपिक त्रिभुवन निराला, ऑक्सफोर्ड स्कूल के एमडी संजय गुप्ता, मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के संयोजक रोहित उरांव विक्की, अध्यक्ष दीपक वर्मा काजू, कार्यकारी अध्यक्ष भोला चौधरी, सचिव बबलू वर्मा, मुकेश कुमार साहू, रूपेश कुमार भगत, दीपक कुमार गुप्ता, उपेश पांडे, अंकित उरांव, अखिलेश कुमार, केतन कुमार, विजय नायक, मुकेश पांडे, कौशिक सिन्हा, आकाश पुरी, पंकज कुमार साहू, चंदन सिंह, ज्ञान भगत, लव सिंह, राजीव सिंह, कुंदन राय, अंकित विश्वकर्मा, विकास कोहली, विकास कुमार, विकास पासवान, दीपक उरांव, आशीष उरांव, मधु कुमार, मो तामजीम, राहुल राम, राहुल पासवान, अमित कुमार, आनंद कुमार, गुलशन, सूरज राम, एकलव्य उरांव, सुभाष उरांव, रिषभ सिंह गोली, अंकित कुमार, अविनाश पन्ना, अभय, मनीष, पंकज कर्ण, श्रीकांत शुक्ला, कुणाल शुक्ला, दीपक कुमार, मनीष केशरी, लालू सिंह, आकाश आनंद, पुनीत सोनी मिक्की, शमलेश शर्मा, मो सारिक, मिलटन साहू, रामाकांत साहू, संतोष सिंह, करण सिंह, मंजूर आलम, शेखर कुमार, सुनील उरांव, शशि, विनीत, सत्यम चौरसिया सहित कई लोग थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse