टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची रेल मंडल ने अनोखी पहल की शुरूआत की है। इस खास दिन पर दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने एक ऐसी विशेष ट्रेन चलाई, जिनमें ड्राइवर, टीटीई, आरपीएफ से लेकर गार्ड तक सभी कर्मी महिलाएं हैं।
यह ट्रेन रांची से टोरी तक चलायी गयी। इसमें लगभग 15 महिला कर्मी तैनात हैं। रांची-टोरी मेमू पैसेंजर सुबह 8.55 बजे रांची रेलवे स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफार्म से रवाना हुई। इस ट्रेन की लोको पायलट महिला हैं और महिला गार्ड ट्रेन को हरी झंडी भी दिखायी।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और सीपीआरओ निशांत कुमार ने कहा, रांची रेल मंडल महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और जो ट्रेन चलाई जा रही है, उसमें लोको पायलट, गार्ड, टीसी और सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। हम समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं कि रेलवे सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे आ रही हैं।
वहीं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रेया सिंह ने कहा, केवल आज का दिन मत मनाएं, आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मानाया जाता है, लेकिन हर दिन महिला दिवस है तभी इस देश की महिलाएं आगे बढ़ पाएंगी।
महिलाओं को हर दिन मनाने की जरूरत है, जो कामकाजी महिलाएं हैं, गृहणियां हैं उनके लिए संदेश है कि अन्य काम करते समय अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं, वे किसी से कम नहीं हैं, वे यह साबित करती रही हैं और भविष्य में भी करती रहेंगी। रांची रेल मंडल द्वारा पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्रेन का परिचालन महिला कर्मियों के जिम्मे ही सौंपता रहा है।
इस व्यवस्था को इस वर्ष भी बरकरार रखा गया है। जानकारी के अनुसार, इसके अलावा रांची रेलवे स्टेशन पर भी महिला कर्मियों द्वारा सभी कार्यों का संचालन किया जा रहा है।स्टेशन पर ट्रेन परिचालन, बुकिंग, यांत्रिक विभाग, चिकित्सा विभाग, सफाई कर्मी और समपार फाटक सहित विभिन्न कार्यों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse