शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का नागरिक अभिनंदन 20 को मारवाड़ी भवन में

 

टीम एबीएन, रांची। द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का नागरिक अभिनंदन एवं प्रवचन आगामी 20 मार्च को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन रांची में होगा। स्वामी सदानंद जी महाराज के नागरिक अभिनंदन की तैयारी हेतु एक शंकराचार्य अभिनंदन कमेटी का गठन प्रसिद्ध उद्योगपति विनय सरावगी के नेतृत्व में किया गया है।  

शंकराचार्य अभिनंदन कमेटी की  बैठक कमेटी के मुख्य संयोजक विनय सरावगी की अध्यक्षता में महाराजा श्री अग्रसेन भवन में हुई। बैठक में विस्तृत जानकारी देते हुए विनय सरावगी ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के शिष्य हैं। तथा स्वामी स्वरूपानंद के ब्रह्मलीन होने के बाद स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज द्वारका शारदापीठाधीश्वर के शंकराचार्य बने। 

विदित हो कि उनका रांची मे आगमन प्रथम बार होगा। स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज  8 मार्च से 15 मार्च तक विश्व कल्याण आश्रम मनोहरपुर, चक्रधरपुर मे रहेंगे। शंकराचार्य स्वामी स्वधर्मानयन व धर्म संचार यात्रा के तहत गांव-गांव में धर्म संचार सभा कर रहे हैं।  शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का 20 मार्च को अपराह्न 3 बजे रांची के मारवाड़ी भवन मे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन व स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात उनका प्रवचन व आशीर्वाद धर्म प्रेमियों को मिलेगा। 

स्वामी जी के भव्य अभिनंदन समारोह हेतु गठित शंकराचार्य अभिनंदन कमेटी में मुख्य संयोजक विनय सरावगी होंगे एवं संयोजक मंडल सदस्यों में बसंत मित्तल, रवि शंकर शर्मा, ललित कुमार पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, अशोक पुरोहित, शिव शंकर साबू, मनोज बजाज, राजकुमार मारू, पवन शर्मा, मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, मनीष लोधा को शामिल किया गया है। कमेटी के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ होगें। बैठक मे सदस्यों को विभिन्न कार्यों हेतु जिम्मेवारियां दी गयी। 

आज की बैठक मे-सुरेश चंद्र अग्रवाल, रवि शंकर शर्मा, ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, पवन पोद्दार, मनोज चौधरी, मनोज बजाज, अनिल कुमार अग्रवाल, कमल कुमार जैन, संजय सर्राफ, प्रमोद सारस्वत, कौशल राजगढ़िया, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी कमेटी के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी। उक्त जानकारी शंकराचार्य अभिनंदन कमेटी के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse