एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि तेतुलमारी वेस्ट मोदीडीह से बड़े पैमाने पर कोयला की अवैध माइनिंग की जा रही है। इसके लिए कई अवैध मुहाने बनाये गये हैं। मजदूरों के द्वारा कोयला निकलवाकर एक जगह जमा कर रात्रि में कोयले की अवैध मंडियों में भेज कर मालामल हो रहे हैं।
कोयला तस्कर सूरज यादव और राजाराम यादव बीसीसीएल को राज्यस्व का काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। आखिर वेस्ट मोदीडीह में छापेमारी कब होगा? कोयला तस्कर सूरज यादव ओर राजाराम यादव पर कार्रवाई कब होगी। कोयले के इस अवैध कारोबार में सीआईएसएफ की भी मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है।
आसपास में सीआइएसएफ कैंप रहने के बावजूद खुलेआम कोयले की अवैध तस्करी जारी है, लेकिन कोई कार्रवाई तक नहीं हो रही है। श्री कुमार ने पहले भी कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इसलिए उन्होंने अपने स्तर से जांच कराकर कोयला के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse