महिलाओं के विकास के लिए समान अवसर देने की जरूरत : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

 

रांची प्रेस क्लब में पांच महिला पत्रकारों का सम्मान समारोह 

टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा  उपस्थित थे। रांची प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में महिला पत्रकारों को मंत्री  दीपिका पांडे सिंह ने महिला पत्रकारों को मोमेंटो और शॉल पहना कर सम्मानित किया। संचालन प्रेस क्लब के महासचिव अमरकांत ने किया। 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  ग्रामीण विकास मंत्री  दीपिका पांडे सिंह पांडे ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए समान अवसर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व के समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में सिर्फ पुरूष ही रहते थे लेकिन अब समय बदल गया है। अब इस क्षे़त्र में महिलाएं भी आगे आ रही है। यह पत्रकारिता के लिए बहुत अच्छी बात है। अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस कार्य में महिलाओं की बढ़ती संख्या पत्रकारिता के लिए गौरव की बात है।  

प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने कहा कि क्लब का उद्देश्य है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल को बढ़ाया जा सके। क्लब के अमरकांत ने कहा कि महिला पत्रकार समाज के लिए और मीडिया हाउस में कार्य करने वाली दीदी पत्रकारों के लिए सेवा देती है। ऐसे में दोनों वर्ग के महिलाओं को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। मौके पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व सचिव अखिलेश सिंह, पूर्व सचिव जावेद अख्तर, पिंटू दूबे, सजय सुमन, चंदन भट्टाचार्य, शकील अख्तर, मोनू आदि लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse