अग्रसेन भवन में हुआ बसंत मेला के पोस्टर का विमोचन

 

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में 19वां तीन दिवसीय बसंत मेला 25, 26 एवं 27 मार्च को महाराजा अग्रसेन भवन रांची में किया जा रहा है। मेले में कुल 50 स्टॉल लगाये जा रहे हैं। विभिन्न जगहों से बहने अपने एक्सक्लूसिव सामानों को लेकर आ रही है। जैसे कुर्ती, बच्चों का सामान, हैंडमेड आइटम, ज्वेलरी, भगवान का पोशाक, अपने हाथों से बने अचार, पापड़, मंगोड़ी इत्यादि  सामग्रियों का स्ट्रॉल लगाया जा रहा है। 

उद्यमी महिलाएं  रांची, कोलकाता जामताड़ा पुरुलिया,पटना, जमशेदपुर से बहने स्टॉल लगाने के लिए आ रही है। गणगौर के अवसर पर एक ही मंच के नीचे बहनों को कई सारी शॉपिंग करने का आनंद मिलेगा। साथ ही फूड स्टॉल का स्वाद भी मिलेगा। 

उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने बताया कि बसंत मेला को सफल बनाने हेतु प्रचार प्रसार के लिए एक पोस्टर का विमोचन अग्रसेन भवन में किया गया। मौके पर प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी, शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, मंजू लोहिया, प्रीती पोद्दार, छाया अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, प्रीति फोगला शशि डागा आदि बहने उपस्थित थी। उक्त जानकारी रीना सुरेखा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse