टीम एबीएन, रांची। रांची में निर्माणाधीन सिरम टोली फ्लाई ओवर आदिवासी समाज के लिए परेशानी का सबब बन गया है। राजधानी रांची के सिरम टोली मुख्य सरना स्थल के द्वार पर सीरम टोली फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी समाज सड़क पर उतर गया है।
मानव शृंखला बनाकर सरकार को संदेश देने की कोशिश की जा रही है। यह मानव शृंखला हरमू रोड पुरानी रांची से विधानसभा तक बनायी गयी। बता दें कि बीते दिन रांची में 200 गांवों की सरना समिति के सदस्यों की बैठक हुई थी, जिसमें झारखंड सरकार के खिलाफ विशाल मानव शृंखला बनाने का निर्णय लिया गया था। यह मामला झारखंड विधानसभा तक पहुंचा।
भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि आदिवासियों की आस्था की बात है। सरना स्थल पर लाखों लोग जुड़ते हैं। विकास के नाम पर विनाश का खेल चल रहा है, तो वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सारे मामलों को सरकार देख रही है। आदिवासियों की सरकार है जनहित में फैसला लिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse