एबीएन न्यूज नेटवर्क, छतरपुर/मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन की पहल पर आज जिला प्रशासन का कैंप कार्यालय छतरपुर अनुमंडल कार्यालय भवन में अधिष्ठापन किया गया। कैंप कार्यालय को लेकर अनुमंडल कार्यालय भवन में दिन भर गमगहमी रही। स्थानीय लोग उत्साह पूर्वक इस कैंप में पहुंचे और पदाधिकारियों के समक्ष खुलकर अपनी समस्याएं रखी।
कैंप कार्यालय के अंतर्गत जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय स्थापित कर ग्रामीणों की आवेदन प्राप्त की। उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उसका निदान हेतु पहल किया। कैंप कार्यालय में फरियादियों की भीड़ लगी रही। उपायुक्त शशि रंजन ने खुद 80 से अधिक आवेदनों को प्राप्त कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और उसका निदान हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।
कैंप कार्यालय के दौरान 450 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि कैंप कार्यालय का अच्छा अनुभव रहा है। प्रथम पाली में लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों को देखा। उसकी अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। कमियों को दूर करने हेतु ठोस पहल की जा रही है। वहीं दिन के दूसरी पहर भी ग्रामीणों की समस्या सुनी जा रही है, और उसका निदान का प्रयास हो रहा है ।
इसके अलावा उपायुक्त की अध्यक्षता में ही दिनभर की गतिविधियों की समीक्षा की गई, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि विकासात्मक कार्यों के लिए भूमि चिन्हित करने की कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि कैंप कार्यालय का अच्छा अनुभव रहा है। लोगों के सकारात्मक फीडबैक भी प्राप्त हो रहे हैं। कैंप कार्यालय का सीधा लाभ आमजनों को मिल रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से कैंप कार्यालय का अधिकाधिक लाभ उठाने का अपील की है।
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित किए गये कार्यालय का निरीक्षण कर कार्य निष्पादन की गतिविधियों की जानकारी ली। वहीं उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय भवन के विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण कर व्यवस्थित रूप से दस्तावेजों एवं संचिकाओं का रखरखाव करने, पुरानी आलमारी को कंडम घोषित करने आदि का निदेश दिया।
कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी आमजनों से उनकी समस्याएं सुनी और उसका निष्पादन किया। उपायुक्त खुद एक-एक कर 80 से अधिक लोगों से मिले। उनकी समस्याओं को सुना और उनके आवेदन पत्र प्राप्त कर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स्थानांतरित किया। कई मामलों में अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर शिकायत संबंधित आवेदन के आलोक में स्थल का भौतिक सत्यापन कर यथोचित लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त के कैंप कार्यालय में डाली गांव निवासी लल्लू राम ने अबुआ आवास में मजदूरी भुगतान के संबंध में आवेदन दिया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को इसका सत्यापन कर मजदुरी भुगतान हेतु निदेश दिया। छतरपुर निवासी अजय कुमार ने अपनी भूमि का लगान निर्धारण कर खतियानी रैयत के नाम से सरकारी रसीद निर्गत करने का अनुरोध किया। बारा निवासी विजय प्रजापति ने झार सेवा के साइट पर ऑनलाइन खतियान दर्ज कर लगान रसीद निर्गत करने की मांग की।
अभिषेक कुमार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन दिया। नवडीहा खजुरी के खेन्द्रा निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बंदोबस्त भूमि पर सिंचाई टंकी निर्माण करने के संबंध में आपत्ति जताते हुए सिंचाई टंकी के निर्माण कार्य पर रोक लगाने संबंधी आवेदन दिए। कपिल देव यादव ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत ऋण उपलब्ध करने का अनुरोध किया। इसके अलावा 450 से अधिक स्थानीय लोगों ने कैंप कार्यालय में आवेदन देकर योजनाओं का लाभ लेने हेतु अनुरोध किया।
कैंप कार्यालय में अन्य कई सेवाएं उपलब्ध कराई गई। इसमें मुख्य रूप से परियोजनाओं एवं योजनाओं की भूमि चिन्हित, हस्तकत एवं विवाद समाधान किया गया। वहीं वन भूमि के बदले अन्य भूमि/ सरकारी भूमि स्थानांतरण, बिजली बिल संबंधी शिकायतों का समाधान, पेयजल समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, सर्जन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना आदि योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित किए जाने की पहल की गई।
उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। साथ ही कई मामलों को निर्धारित अवधि में निदान का भरोसा दिलाया। कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse