तीन जुलाई से नौ अगस्त तक कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

 

अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी, 3 जुलाई से 9 अगस्त तक कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यात्रा का शेड्यूल जारी हो गया है। इस साल श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन 3 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक कर सकेंगे। इस पवित्र तीर्थयात्रा के लिए कुल अवधि 38 दिन निर्धारित की गई है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया है। यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिससे श्रद्धालु समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें। 

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें जम्मू कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, मुख्य सचिव अटल ढुल्लू सहित कई वरिष्ठ अफसरों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और उसके शेड्यूल पर चर्चा की गयी, जिसके बाद यात्रा की तारीख पर फाइनल मुहर लगी। ऐसे में अब श्रद्धालु 3 जुलाई से 9 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। 

इस बार 39 दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा 

हर साल अमरनाथ यात्रा 45 से 60 दिनों तक चलती थी। हालांकि इस बार ये अवधि थोड़ी कम है। पिछले साल 2024 में श्रद्धालुओं ने 29 जून से लेकर 19 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन किये थे, लेकिन इस बार सिर्फ 38 दिनों तक ही अमरनाथ यात्रा चलेगी। 

ये यात्रा रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर ट्रस्ट और सरकार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा। उनके रहने की व्यवस्था की जायेगी। लंगर की भी सुविधा होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse