अब लीजिये... 35 साल के रिकॉर्ड गिरावट में निफ्टी

 

सेंसेक्स के बाद निफ्टी ने भी रचा गिरावट का इतिहास, तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड 

एबीएन बिजनेस डेस्क। इंडियन स्टॉक मार्केट अब गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाने पर तुला है। बीएसई सेंसेक्स 28 साल में अपनी सबसे बड़ी गिरावट देख चुका है। अब 35 साल पहले शुरू हुए एनएसई निफ्टी ने 29 साल की सबसे बड़ी गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि एक नजर में ये 35 साल के इतिहास में भी उसकी लगातार सबसे बड़ी गिरावट है।

मंगलवार को बाजार जब बंद हुआ तो निफ्टी ने भी स्नैपचैट की तरह 10 दिन की एक स्ट्रीक क्रिएट कर ली, लेकिन ये स्ट्रीक लगातार 10 दिन तक इंडेक्स के गिरने से जुड़ी है। मंगलवार को निफ्टी लगातार दसवें दिन गिरकर बंद हुआ। 

इससे पहले निफ्टी में लगातार इतनी बड़ी गिरावट जनवरी 1996 में देखी गयी थी। तब 28 दिसंबर 1995 से 10 जनवरी 1996 तक लगातार 10 दिन निफ्टी गिरकर बंद हुआ था। हालांकि ये निफ्टी की आफिशियल लॉन्चिंग से पहले हुआ था। निफ्टी की आधिकारिक शुरुआत 22 अप्रैल 1996 को हुई थी। 

पीक हाई से 16% नीचे आया निफ्टी 

बीते साल सितंबर में निफ्टी ने अपने पिछले पीक लेवल यानी 26,277 अंक को छुआ था। अगर तब से तुलना करके देखें तो अब तक निफ्टी में 15.4 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। मंगलवार को निफ्टी 22,082.65 अंक पर बंद हुआ है।

वहीं बीएसई सेंसेक्स भी अब तक 16.2 प्रतिशत गिर चुका है। इतना ही नहीं कोविड के चलते 2020 में मार्केट में आयी गिरावट के बाद ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट भी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse