गुजरात : जंगली जीवों को बचाने के लिए प्रेरित कर रहे पीएम मोदी

 

पीएम मोदी ने वनतारा वाइल्डलाइफ का किया उद्घाटन 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वनतारा की अलग-अलग सुविधाओं का निरीक्षण किया। गुजरात में बना वनतारा संरक्षण केंद्र दो हजार से अधिक प्रजातियों और डेढ़ लाख से अधिक बचाये गये जानवरों का घर है। पीएम मोदी ने वनतारा संरक्षण केंद्र की बेहतरीन पशु चिकित्सा सुविधाओं और दुर्लभ प्रजातियों की जानकारी ली। 

उन्होंने जानवरों की सर्जरी होते हुए भी देखी। वनतारा पहुंचने के दौरान प्रधानमंत्री ने शेर, बाघ, जिराफ, हाथी और तोते समेत कई जानवरों के साथ वक्त बिताया। पीएम मोदी ने यहां अलग-अलग प्रजाति के शावकों को दूध पिलाया। उन्होंने जिन शावकों के साथ वक्त गुजारा, उनमें एशियाई शावक, सफेद शेर, काराकल शावक और क्लाउडेड तेंदुए के शावक शामिल हैं। 

पीएम मोदी जिस सफेद शेर के बच्चे को दूध पिलाते दिखे, उसकी मां को रेस्क्यू करके वनतारा में लाया गया था। काराकल शेर कभी भारत में काफी संख्या में थे, लेकिन अब दुर्लभ होते जा रहे हैं। वनतारा में काराकल शेरों के प्रजनन के बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाता है। पीएम मोदी ने अस्पताल में एमआरआई रूम का दौरा किया और एक एशियाई शेर का एमआरआई होते देखा। 

इसके अलावा उन्होंने आपरेशन थियेटर का भी दौरा किया, यहां एक तेंदुए की सर्जरी की जा रही थी। इस तेंदुए को हाईवे पर किसी कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उसे रेस्क्यू कर वनतारा लाया गया था। इसी तरह से अन्य जगहों से रेस्क्यू करके लाए गए जानवरों को भी वनतारा में जगह मिलती है। वनतारा में खासतौर पर एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, एक सींग वाला गैंडा आदि का संरक्षण किया जाता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse