अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन 12 को मारवाड़ी भवन रांची में, तैयारियां जोरों पर

 

एबीएन सोशल डेस्क। कवि सम्मेलन आयोजन समिति रांची के तत्वाधान में 12 मार्च को रात्रि 9 बजे से हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होली के अवसर पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। 

कवि सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया एवं मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साह एवं उमंग के पावन पर्व होली के अवसर पर 12 मार्च को आयोजित कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुनील पॉल (लाफ्टर चैलेंजर), ठहाको के सरदार जानी बैरागी, हास्य व्यंग कवि रमेश मुस्कान, इटावा वीर रस के कवि गौरव चौहान, श्रृंगार रस की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ भुवन मोहिनी, एवं हास्य-व्यंग्य के कवि शशिकांत यादव पधार रहे हैं जो की अपने हास्य रस, वीर रस, श्रृंगार रस, व्यंग कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को हंसी के ठहाके की बौछार के साथ-साथ तीखे बाण व्यंग्य का मधुर संगम पेश करेंगे। 

उन्होंने बताया कि इस बार आयोजन में समिति द्वारा चार नए सदस्यों अंजय सरावगी, हरिशंकर कनोडिया, निर्भय शंकर हरित एवं चंद्र प्रकाश धेलिया को जोड़ा गया है। निर्वतमान अध्यक्ष विनोद कुमार जैन एवं पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने बताया कि कवि सम्मेलन को सफल व्यवस्था हेतु निम्न कमेटी बनायी गयी है। 

सदस्यों को विभिन्न जिम्मेवारियां  जिसमें- स्वागत सत्कार-पवन शर्मा एवं विनोद जैन, अर्थ-व्यवस्था- ललित कुमार पोद्दार, सभागार व्यवस्था- अनिल कुमार अग्रवाल, सुरक्षा व्यवस्था- पवन पोद्दार एवं कमल जैन, मंच सज्जा रतन मोर एवं मनोज बजाज, प्रशासनिक कार्य किशोर मंत्री एवं कमल जैन, अल्पाहार व्यवस्था- पवन पोद्दार तथा कार्यक्रम मीडिया प्रभारी - संजय सर्राफ को दी गयी है।

समिति के सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि कवि सम्मेलन में पूर्णतया प्रवेश नि:शुल्क है। तथा महिलाओं को बैठने की विशेष व्यवस्था की गयी है दर्शकों के लिए एलईडी भी मैदान में लगाये जायेंगे। हल्के जलपान की व्यवस्था की गयी है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन के द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन मिला है। उक्त जानकारी कार्यक्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse