रोजगार की संभावनाएं तलाशने में टाटा स्टील ले रही रही एआई टेक्नोलॉजी की मदद : चंद्रशेखरन

 

एआइ टेक्नोलॉजी में रोजगार की संभावनाएं तलाश रही है टाटा स्टील : नटराजन चंद्रशेखरन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर/ रांची। टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती पर टाटा स्टील कंपनी परिसर में टाटा संस के चेयरमैन समेत कई अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने मीडिया से कहा कि टाटा स्टील निरंतर आगे बढ़ रहा है और कई क्षेत्र में हम निवेश कर रहे हैं। टाटा स्टील अक टेक्नोलोजी से जुड़ रहा है, इसके जरिये रोजगार के काफी अवसर मिलेंगे। 

2 जनवरी 1919 में भारत के दूसरे वायसराय चेम्सफोर्ड अपनी टीम के साथ कालीमाटी स्टेशन उतरकर टाटा इस्पात कारखाना देखने साकची आये थे। उस समय टाटा स्टील का नाम टाटा कंपनी हुआ करता था। वायसराय चेम्सफोर्ड ने उस समय अपने संबोधन में कहा था कि मैं इस कंपनी से प्रभावित हूं और आज से साकची की पहचान संस्थापक जमशेदजी टाटा के नाम से होगी। 

2 जनवरी 1919 को साकची का नाम बदलकर जमशेदपुर रखा गया और कालीमाटी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर रेलवे स्टेशन रखा गया। वहीं संस्थापक को श्रद्धांजलि देने के बाद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मीडिया को बताया कि टाटा स्टील निरंतर आगे बढ़ रहा है, चुनौतियां हैं लेकिन हम अपनी कार्य क्षमता यूनियन कर्मचारी सबके साथ मिलकर उसका सामना कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि टाटा कई क्षेत्र में निवेश कर रहा है। आज विश्व बाजार के वर्तमान हालात में पॉलिसी में सरकार की मदद चाहिए। उन्होंने बताया कि अक टेक्नोलॉजी से टाटा स्टील जुड़ रहा है। एआई टेक्नोलोजी से जॉब के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा चेयरमैन ने कई संभावित हालात की जानकारी लोगों से साझा की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse