एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो चुके हैं, और इसके साथ ही एक ऐसा संयोग सामने आया है जो भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए चिंता बढ़ा सकता है। 2 मार्च को हुए आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर ग्रुप ए में टॉप स्थान हासिल किया।
अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 मार्च को आस्ट्रेलिया से होगा, जबकि 5 मार्च को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत होगी। खास बात यह है कि 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में भी यही चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं, और तब भी सेमीफाइनल मुकाबलों की स्थिति बिल्कुल यही थी।
2015 वर्ल्ड कप में भी भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल हुआ था, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी।
अब सवाल उठता है कि इस बार कौन सी दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी? क्या भारत 2015 के इतिहास को बदल पायेगा, या फिर आस्ट्रेलिया एक बार फिर टीम इंडिया के लिए चुनौती बनेगा?
भारतीय टीम के लिए नॉकआउट मुकाबले हाल के वर्षों में कठिन साबित हुए हैं। 2015 के बाद से आइसीसी वनडे इवेंट के नॉकआउट या फाइनल मुकाबलों में भारत को बार-बार हार का सामना करना पड़ा है:
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया इस बार इतिहास बदलकर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर पायेगी या नहीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse