एबीएन सोशल डेस्क। आज दिनांक 2 मार्च, 2025 सायं 4:00 बजे विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर की बैठक हरमू रोड रांची स्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय में की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी एवं संचालन महानगर मंत्री विश्वरंजन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र सहमंत्री डॉ वीरेंद्र साहू उपस्थित थे।
बैठक में आगामी कार्यक्रम रामोत्सव को 30 मार्च से 12 अप्रैल तक मनाने का निर्णय लिया गया। महानगर अंतर्गत सभी 16 नगरों में कार्यक्रम करने के लिए तथा 12 अप्रैल को बलोपासना दिवस के रूप में रांची महानगर के 151 स्थान पर कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई। रांची महानगर के सभी नगरों की बैठक 7, 8 एवं 9 मार्च को तय की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने के कालखंड में भगवान पुरुषोत्तम श्री रामलला जी का भव्य एवं नूतन मंदिर में स्थापित होना सनातन हिंदू समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा षष्ठीपूर्ति वर्ष में ही महाकुंभ में 65 करोड़ से अधिक सनातन हिंदू जनमानस का एकत्र होना हमारी प्राचीन सनातन परंपरा का बड़ा उद्घोष के समान है। डॉ साहू ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यों को जन-जन तक ले जाने के लिए समिति बनाने एवं निश्चित कार्यक्रम को करने का आग्रह किया।
बैठक में प्रांत सेवा सहप्रमुख अशोक अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष गोपाल पारीक, सहमंत्री राजेश अग्रवाल व सुमन जी, सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश गिरी, सेवा प्रमुख श्वेता सिंह, महानगर बजरंग दल संयोजक विक्रम साहू, अजय राजगढ़िया, आशुतोष मिश्रा, राम कृष्ण पांडे, अनिल तिवारी, अजय जी, विजय मिश्रा, संजय ठाकुर, संजय वर्मा, राम बालक वर्मा, अरविंद सिंह सहित सभी नगर के अध्यक्ष, मंत्री व बजरंग दल संयोजक उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची महानगर, विहिप के सहमंत्री राजेश अग्रवाल (9304207920) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse