पलामू : मौलाना पर फायरिंग की कोशिश

 

पलामू में बेखौफ अपराधी, नमाज पढ़ कर घर लौट रहे मौलाना पर अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अपराधियों ने एक मौलाना पर हमला किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।  मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के झारिवा का है। 

बताया जा रहा है कि मौलाना लाल मोहम्मद बीते शुक्रवार को कुदागा छोटी मस्जिद में नमाज पढ़ने गये थे। नमाज खत्म होने के बाद बाइक से घर लौटने के दौरान बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उन पर पिस्टल तान दी और फायरिंग की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चल पायी। इसके बाद अपराधी भाग गये। वहीं, मौलाना पुलिस थाने में अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse