झारखण्ड विधानसभा : कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

 

  • सत्र के चौथे दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट हुआ पेश
  • कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। कल पेश हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर आज सदन में वाद विवाद होगा। 

वहीं मतदान के बाद विनियोग विधेयक को टेबल किया जायेगा। बता दें कि कल वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी सभा पटल पर रखा।

वहीं सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। विपक्ष के सवालों के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सदन में जवाब पेश किया। वहीं हजारीबाग में हुई हिंसा को लेकर भी सदन का माहौल गर्म रहा। 3 मार्च को सदन में सत्र 2025-26 का वित्तीय बजट पेश किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse