एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू)। उपयुक्त शशि रंजन ने आज हुसैनाबाद के कस्तूरबा आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के लिए किचन, खाने के स्थान, आवासन, पानी टंकी आदि का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की कमियों को लेकर वार्डन के विरूद्ध कार्रवाई का निदेश दिया।
उपायुक्त ने बालिकाओं की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने घर गयी छात्राओं को बुलाने हेतु वार्डन द्वारा की गई आवश्यक पहल की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को पुन: विद्यालय बुलाने के लिए उनके अभिभावकों से संपर्क करने का निदेश दिया। उन्होंने दो माह से अधिक समय से विद्यालय से अनुपस्थित छात्राओं का नाम काटने की कार्रवाई करने तथा एक माह से अधिक समय से छुट्टी पर रहने वाली छात्राओं को ड्रॉप आउट में गणना करने का निदेश दिया।
उपायुक्त ने छात्राओं के आवासन के लिए वहां स्थित एक बंद छात्रावास को खुलवाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse