टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 27/2/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष पद पर एल ख्यांगते को नियुक्त करने पर आजसू सहित राज्य के सभी छात्र-छात्राओं की ओर से उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त प्रकट करते हुए कहा है कि विदित हो कि आजसू ने दिनांक 19/2/2025 को आजसू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर ज्ञापन के माध्यम झारखंड लोक सेवा आयोग अध्यक्ष पद की अविलंब नियुक्ति करने की मांग की थी।
ओम वर्मा ने कहा कि लगभग 7 महीनों से जेपीएससी के अध्यक्ष का पद खाली था। जिस कारण सभी तरह के परीक्षाएं परिणाम बाधित है जिससे राज्य के छात्र-छात्राओं के भविष्य अंधकारमय दिखाई पड़ रही थी। एक ओर, राज्य सरकार ने प्रथम कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया था कि जेपीएससी और जेएसएससी का परीक्षा का कैलेंडर जारी कर उसी के अनुसार सभी परीक्षा ली जायेगी।
परंतु कई महीने बीत जाने के बाद भी जेपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति हो पायी थी न ही कैलेंडर जारी हो पायी है। अब अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो गयी है। ये सभी चीजों पर समय से काम होगी और फिर से सुचारू रूप में झारखंड लोक सेवा आयोग छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके हित हेतु काम करेगी। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse