झारखंड : 28 को सरकारी शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट

 

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सीएम हेमंत सोरेन 28 फरवरी को देने वाले हैं बड़ी सौगात

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 फरवरी टैबलेट देंगे। हालांकि ये टैब उन्हीं शिक्षकों को दिया जाएगा जिन स्कूलों में 30 से ज्यादा बच्चे होंगे। इसके लिए 28,945 स्कूलों का चयन किया गया है। दरअसल सरकार की ओर से ये पहल इसलिए की गयी है ताकि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को डिजिटल लिट्रेसी से जोड़ा जा सके।

हेमंत सरकार स्कूलों में अटेंडेंस से लेकर हर प्रकार के रिपोर्टिंग को आनलाइन करने लगी है। ताकि एक क्लिक पर सारी जानकारी उपलब्ध हो सके। इसके लिए सरकार पहली से लेकर पांचवी तक के ऐसे स्कूलों के शिक्षकों को टैबलेट देगी जहां कम से कम 30 बच्चे अध्ययनरत है। जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम के 1191 शिक्षकों को टैबलेट दिया जाएगा। 

हालांकि इससे पहले राज्य स्तर पर बनायी गयी सूची के मुताबिक 1994 शिक्षकों को टैब दिया जाना था। लेकिन जब इसे संशोधित किया गया तो यह आंकड़ा बदल गया। उसी तरह पश्चिमी सिंहभूम के 2108 लोगों को टैबलेट दी जानी थी। अभी संख्या घटाकर 1772 कर दी गयी है।

सरायकेला खरसावां में 1039, बोकारो के 1190 , चतरा के 1354 , देवघर के 1712, दुमका के 1797, गढ़वा के 1265, गिरिडीह 2776 , गोड्डा 1303, गुमला के 897, हजारीबाग के 1201, जामताड़ा 850, खूंटी 491, कोडरमा के 603, लातेहार के 917, लोहरदगा के 417, पाकुड़ के 905, पलामू के 2323, रामगढ़ के 485, साहिबगंज के 1039, सिमडेगा के 468, रांची के 1456 , धनबाद के 1371 शिक्षकों को टैबलेट दिया जाना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse