एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश से होगा। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। ग्रुप चरण में भारत को तीन मैच खेलने है और वो एक भी मैच गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकती है।
भारत इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर चुका है, ऐसे में उसका मनोबल भी बढ़ा हुआ होगा। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि विराट कोहली, रोहित और यहां तक कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के पास अधिक समय नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली असफलताओं से मिले झटके का असर कम नहीं हुआ है।
हालांकि कुछ अच्छे संकेत हैं। कप्तान रोहित ने कुछ दिन पहले इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक और कोहली ने अर्धशतक बनाया, जबकि गंभीर के मार्गदर्शन में भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज में क्रमश: 4-1 और 3-0 की शानदार जीत दर्ज की। चैंपियंस ट्रॉफी में हालांकि भारत के सामने चुनौती घरेलू सीरीज से काफी अलग है।
ग्रुप ए में भारत के प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हाल ही में उसका सामना करने वाले इंग्लैंड की तुलना में कहीं अधिक प्रेरित नजर आ रहे हैं और एक हार भी लीग चरण के पूरे समीकरण को बदल सकती है। हालांकि भारत ने पिछले कुछ समय में 50 ओवर के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला 20 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जायेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:00 बजे होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse