अब झारखंड नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल

 

विधानसभा के बाद झारखंड नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टियां

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी भी तेज हो गयी है। इसकी तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। राज्य सरकार ने ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत कई जिलों में ओबीसी सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। 

हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर होगा या फिर गैरदलीय आधार पर। लेकिन प्रमुख राजनीतिक दल इस चुनाव को लेकर सक्रिय हो गये हैं। साथ ही नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति बना रहे हैं। 

कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने प्रमुख नेता के साथ बैठक कर निकाय चुनाव को लेकर विचार किया था। इसके बाद नगर निकाय चुनाव के सफल संचालन के लिए 11 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति, नगर निगम के लिए नौ सदस्यीय समिति और नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए पांच-पांच सदस्यीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। 

भाजपा फिलहाल अपने सांगठिनक चुनाव की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि हर चुनाव के लिए भाजपा तैयार रहती है। नगर निकाय चुनाव में भी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ चुनाव में उतरेंगे, चाहे चुनाव दलीय आधार पर हो या गैर दलीय आधार पर। 

जदयू ने भी निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के निर्देश पर कोषांग का गठन करने की कवायद शुरू की जा रही है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी झारखंड में चुनाव लड़ने की तैयारी में अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। 

साथ ही अपने उम्मीदवार उतारने की भी योजना बना रही है। वहीं, दूसरी तरफ राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग से नवीनतम मतदाता सूची के आधार पर वॉर्ड का पुनर्गठन किया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse