जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेंद्रनाथ पद्मश्री महावीर साहू से मुलाकात कर दी बधाई

 

  • महावीर नायक जी का कला संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान विश्व स्तर में झारखंड का नाम रोशन किया : देवेन्द्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। भीनसरिया राग का राजा  83 वर्षीय नागपुरी गीतों के महान गीतकार  लोक गायक महावीर नायक को कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री  सम्मान 2025 के लिए नाम चयनित होने पर जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने उनके हटिया चांदनी चौक स्थित आवास पर मुलाकात कर पारंपरिक वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। 

देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि महावीर नायक कला के क्षेत्र में झारखंड का नाम रोशन और झारखंडियों का मान सम्मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है, इनका योगदान को झारखंड हमेशा गर्व करेगा। झारखंडी भाषा संस्कृति कला संरक्षण कार्य में जो कीर्तिमान स्थापित किया है वह अविस्मरणीय है।

उन्होंने अपने जीवन का करीब 60 वर्षों  से संरक्षित, संवर्द्धन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अबतक 5000 से ज्यादा लोक गीत, रूपक, नाटक की रचना कर चुके हैं। वहीं एक हजार से ज्यादा गीतों का संग्रह भी किया है। बधाई देने में देवेन्द्र नाथ महतो के साथ साथ चंदन कुमार, के सी मेहता, रवि सिंह, सिकंदर, संजय नायक, विक्की, बंटी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse