टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आधार लिंक के अभाव में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। राज्य में जानकारी के अनुसार करीब 11 लाख लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। जबकि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत स्वीकृत आवेदन की संख्या 59 लाख तक पहुंच गई है। लाभुक महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने की वजह डीबीटी योजना का लाभ देने में हेमंत सोरेन सरकार को परेशानी हो रही है।
झारखंड में आधी आबादी के लिए शुरू की गयी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर चर्चा में है । इस बार हेमंत सोरेन सरकार की ये महत्वाकांक्षी योजना लाभुकों के खाते में पैसा नहीं जाने को लेकर चर्चा में है।
झारखंड के करीब 59 लाख लाभुकों को जनवरी माह का पैसा नहीं मिल पाया है। इसकी वजह राज्य में करीब 11 लाख लाभुकों के बैंक खाते का आधार लिंक नहीं होना बताया जा रहा है। योजना के तहत मिलने वाली राशि का लाभुक महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse