टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, पुंदाग में हुई। जिसमें ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं अपना घर आश्रम में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी तथा भावी कार्यों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 मार्च को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम में होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। होली मिलन महोत्सव में परमहंस डॉ संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहकर सबों को आशीर्वाद देंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर के परिसर में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को श्री प्रणामी सत्संग भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें नगर के प्रमुख धार्मिक संस्थाओं के भजन मंडलियों को आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही सेवा धाम में प्रत्येक रविवार को अन्नपूर्णा सेवा निरंतर जारी रहेगी। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मे प्रतिदिन पहुंच रहे हजारों की संख्या में श्रद्धालु को सुचारू रूप से समुचित व्यवस्था देने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं ट्रस्ट का सदस्य बनाने के संबंध में भी पूरी विस्तृत चर्चा की गयी।
उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, चिरंजी लाल खंडेलवाल, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत,विष्णु सोनी, मनीष सोनी, ज्ञानचंद शर्मा, मधुसूदन, विद्या देवी अग्रवाल सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse