टीम एबीएन, रांची। पशुपालन विभाग ने रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पोल्ट्री में आये बर्ड फ्लू को लेकर स्टैंडर्ड प्रोसिडयूर ऑफ ऑपरेशन (एसओपी) जारी कर दिया है।
वेटनरी कॉलेज परिसर से तीन किलोमीटर के परिसर में बर्ड की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। एसओपी जिले के उपायुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को भी भेजा गया है। विभागीय निदेशक किरण कुमार पासी ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर भारत सरकार का जो दिशा-निर्देश है, उसका पालन करन को कहा गया है।
केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार जो एपिक सेंटर (केंद्र) हैं, उसके आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में सर्वे करने को कहा गया है. वहीं, एपिक सेंटर के एक किमी के दायरे में स्थित पॉलट्री फॉर्म के मुर्गों को मारने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा जहां भी किसी तरह की पक्षी की मौत का सूचना मिले, इसकी जानकारी देने को कहा गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse