जल्द हो रांची नगर निगम सहित पूरे राज्य में नगर निकाय चुनाव : दीपेश निराला

 

  • रांची नगर निगम क्षेत्र में नागरीय सुविधाओं में वृद्धि और कुल 53 वार्ड क्षेत्र में 31 सदस्यीय वार्ड समिति सदस्य के गठन को लेकर हुई रांची सिटीजन फोरम की बैठक
  • रांची सिटीजन फोरम से अब तक रांची के 10552 सदस्य जुड़े
  • वार्ड 14, वार्ड 29, और वार्ड 35 में नए वार्ड संयोजक का हुआ चयन

टीम एबीएन, रांची। होटल द पार्क रिट्रीट, बिरसा चौक, रांची में रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें फोरम के पदाधिकारी के साथ रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 53 वार्ड के नागरिकों ने भाग लिया और रांची नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं जैसे कूड़ा कचरा जमाव, स्ट्रीट लाइट की समस्या, टूटी फूटी जर्जर सड़क की समस्या, साफ शुद्ध पेयजल की समस्या, नाली और ड्रेनेज सीवरेज सिस्टम की समस्या, पार्किंग और ट्रैफिक सहित विभिन्न समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई और उनके समाधान के संदर्भ में बात किया गया।

साथ ही साथ रांची सिटीजन फोरम का विस्तार भी किया गया, जिसके तहत वार्ड नंबर 14 में प्रवीण प्रसाद को वार्ड संयोजक, वार्ड नंबर 29 में कुशाग्र सिंह को वार्ड संयोजक, वार्ड नंबर 35 में जितेंद्र कुमार सिंह को वार्ड संयोजक चयनित किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने लंबे समय से झारखंड में नगर निकाय चुनाव नहीं होने पर चिंता व्यक्त की और रांची नगर निगम सहित झारखंड के समस्त नगर निकाय में चुनाव करवाने की मांग सरकार से की।

आज की बैठक में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, विवेक कुमार, मृदुला संतोष, शाहिद आलम सहित रवि दत्त, प्रवीण प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सोनी, अमरेश कुमार झा, निखिल कुमार राय, अमरनाथ चौबे, परविन्द्र नाथ तिवारी, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार, शेखर कुमार, विनोद कुमार यादव, आशीष कुमार, बंटी तिवारी, मीना कुमारी, निशांत चौहान, कुशाग्र सिंह, ओम प्रकाश सर्राफ, संतोष ठाकुर, रितेश कुमार, रामरूप पांडेय, संजय कुमार, अलका महतो, स्वाति प्रिया, प्रिया रंजन झा, संजय कुमार दास, इत्यादि सम्मिलित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse