टीम एबीएन, रांची। पुरोहितों में नवीनीकरण लाने, विकास में तेजी लाने, योजनाओं को कार्यान्वित करने आदि से संबंधित, समाज विकास केंद्र में दो दिनों से चल रहे कार्यक्रम का आज सफलता पूर्वक समापन हुआ।
वीएससीआर (कमीशन फॉर वोकेशन, सेमिनारिस, कलर्जी एंड रिलीजियस) एवं सीडीपीआई (कॉन्फ्रेंस आफ डायोसिसन प्रीस्ट्स आफ इंडिया) ने दो एवं आधे दिन का समाज विकास केंद्र, रांची में पुरोहितों के नवीनीकरण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न धर्मप्रान्तों, रांची, सिमडेगा, गुमला, डाल्टनगंज, खूंटी एवं दुमका के 76 पुरोहित शामिल होकर इससे लाभान्वित हुए।
इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का आज सफलता पूर्वक समापन किया गया। इस कार्यक्रम का शीर्षक रियलाइजिंग द प्रीस्टली आइडेंटिटी/रॉल्स एंड ईट्स इंप्लिकेशन इन आवर पास्टोरल मिनिस्ट्री रहा। इस कार्यक्रम में पुरोहितों के विश्वासियों के साथ अच्छे संबंध, उनकी भूमिका, उनके जिम्मेदारियों एवं इसके द्वारा प्राप्त परिणाम जैसे बातों पर विचार विमर्श किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता फाङ्म चार्ल्स लियोन रहे। इस नवीनीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन 06 फरवरी 2025 को रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद एवं खूंटी कैथोलिक धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विनय कंडुलना की उपस्थिति में हुआ। विंसेंट आईंद ने सभी पुरोहितों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं संत मदर तेरेसा द्वारा दिए पुरोहितों के मार्गदर्शन का पालन करने का आह्वान भी किया। समापन के दिन खूंटी कैथोलिक धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विनय कंडुलना ने सभी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्षों द्वारा पुरोहितों से अपेक्षाओं का ब्यौरा दिया।
पुरोहितों के नवीनीकरण कार्यक्रम के समापन के दिन खूंटी कैथोलिक धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विनय कंडुलना, मुख्य वक्ता फाङ्म चार्ल्स लियोन, सीडीपीआई के अध्यक्ष फादर बिशु बेंजामिन आईंद, सचिव फादर रेमिस टोप्पो, फादर संदीप कंडुलना एवं विभिन्न धर्मप्रांतों से आये 76 पुरोहित उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse