टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 8 फरवरी को पोस्टल/ आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक त्रिवेणी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पोस्टमैन का जनवरी 1996 से बढ़े हुए वेतन पर पेंशन का पुनर्निर्धारण न होने पर चिंता व्यक्त की गयी और इस बात पर आम सहमति बनायी गयी कि यदि दो माह के अंदर पोस्टमैन के बकाये का भुगतान डाक प्रशासन नहीं करती है, तो भूख हड़ताल पर एसोसिएशन बाध्य हो जायेगी।
चीफ पीएमजी एवं डाक निदेशक से निरंतर वार्ता करने और लिखित शिकायत दर्ज कराने के पश्चात भी कोई कार्रवाई दिखती हुई प्रतीत नहीं होती है। ये चिंता का विषय है। इंडक्शन ट्रेनिंग पर भी 2016 से कोई कार्रवाई का होना भी गंभीर चिंता का विषय है।
राज्य सचिव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मई में जमशेदपुर में राज्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 12 अप्रैल को पुणे में केंद्रीय वर्किंग कमेटी की बैठक में झारखंड से एम जेड खान और जयनारायण प्रसाद झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आज की बैठक में सीजी एच एस में जेनरिक दवा की भरमार एवं मेडिकल क्लेम का समय पर निपटारा ना करने पर भी चिंता जतायी गयी। आज की बैठक में जयनारायण प्रसाद, रंग नाथ पांडेय, रमेश सिंह, आर बी बैठा, राम बलि पंडित, अमिता तिर्की, पास्कल बोदरा, कमल किशोर, राजेंद्र महतो, धनेश्वर गोस्वामी आदि उपस्थित हुए। उक्त जानकारी एसोसिएशन के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse