अबुवा आवास घोटाला को लेकर सिल्ली में आंदोलन की तैयारी

 

आंदोलन की प्रशासनिक अनुमति आवेदन कार्यालय को सौंपी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली/ रांची। राज्य सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना अबुवा आवास योजना को जन लोकप्रिय बता रहे हैं। चुनावी एजेंडा के साथ इस योजना के प्रचार-प्रसार में भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। लेकिन वास्तव में इस योजना का लाभ योग्य लाभुकों तक धरातल पर नहीं पहुंच पा रही है। इस योजना के वितरण के पैमाने को नजरअंदाज किया जा रहा है। 

कई भारी अनियमितता का भी उजागर हो रही है। जिससे बंडा चांगडु पंचायत के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने इसके लिए आंदोलन करने का ऐलान किया है। आंदोलन की प्रशासनिक अनुमति आवेदन अनुमंडल कार्यालय व थाना प्रभारी सिल्ली को भी सौंप दिया गया है। आवेदन के अनुसार से ग्रामीण 11 फरवरी मंगलवार अंचल कार्यालय सिल्ली का घेराव करेंगे। 

सिल्ली ओवरब्रिज से प्रारंभ होकर ग्रामीण अनुशासित पदयात्रा करते हुए सिल्ली प्रखंड कार्यालय तक पहुंचेंगे। राज्य सरकार के अबुवा आवास वितरण में सुधार को लेकर अपनी बातों को मजबूती से रखेंगे। 

सामाजिक कार्यकर्ता कार्तिक महतो ने बताया कि इससे पूर्व इसकी लिखित शिकायत पंचायत सचिवालय समेत कई स्तरों पर की जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई भी सुधार नहीं हो सकी है। दलालों और बिचौलियों का यह बंदरबांट स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse