झारखंड : मौसम ने ली करवट, बढ़ी ठंड

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। इस दौरान सबसे कम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया, जबकि आज का अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 04 से 06 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के कारण फरवरी महीने में ही गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन आज उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के कारण राज्य के उत्तर-मध्य भाग और रांची में अधिकतम तापमान में 03 से 04 डिग्री की कमी आयी है। 

07 और 08 फरवरी को राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से के तापमान में 03 से 04 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार 10 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल बनने के कारण तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse