शादी के 19वें सालगिरह पर मां कामाख्या के दरबार पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना

 

शादी की 19वीं सालगिरह पर मां कामाख्या मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन, की पूजा-अर्चना

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की आज 19वीं शादी की सालगिरह है। विवाह के वर्षगांठ पर आज दोनों ने असम में विश्व प्रसिद्ध प्राचीन मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आज विवाह के वर्षगांठ पर असम में विश्व प्रसिद्ध प्राचीन मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

मां कामाख्या सभी को सुखी, समृद्ध और स्वस्थ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तस्वीरें भी साझा की। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन के बड़े बेटे की शादी ओडिशा में हुई है। ओडिशा की रहने वाली कल्पना सोरेन से शिबू सोरेन परिवार की पहली मुलाकात एक शादी समारोह में हुई। 

बताया जाता है कि पहली नजर में शिबू सोरेन परिवार ने कल्पना सोरेन को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। फिर दोनों परिवारों की आपसी सहमति से शादी की तारीख तय हो गई। संताली रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई। 

वैलेंटाइन वीक के पहले दिन 7 फरवरी 2006 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हेमंत सोरेन की बारात रामगढ़ के पैतृक गांव नेमरा से क्योंझर के लिए रवाना हुआ। जब हेमंत सोरेन की शादी हुई, उस वक्त उनके पिता शिबू सोरेन केंद्र सरकार में कोयला मंत्री थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse