डॉ नटवा हांसदा बने जैक अध्यक्ष

 

जैक बोर्ड परीक्षा का रास्ता साफ, डॉ नटवा हांसदा झारखंड एकेडेमिक काउंसिल के अध्यक्ष नियुक्त 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड बोर्ड की आठवीं, नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए परीक्षा का आयोजन करने वाले बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। डॉ नटवा हांसदा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष बनाये गये हैं।

सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। बृहस्पतिवार (6 फरवरी 2025) को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए की जा रही है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से शुरू होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse