एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत केतात खुर्द गांव में एक युवती की गला दबाकर हत्या हुई है। घटना बुधवार रात 8:45 बजे की बतायी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोदीनगर एमएमसीएच भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है। संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।
जानकारी के अनुसार पलामू के केतात खुर्द गांव के रहने वाले नन्हकू राम की बेटी श्वेता कुमारी उर्फ रूबी कुमारी (25) अपनी मां कबूतरी देवी के साथ घर पर थी। रात 8:30 बजे मृत युवती किसी काम से घर के बाहर निकली थी। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उसकी मां बाहर निकली तो देखा कि घर के सामने लहसुन के खेत में उनकी बेटी का शव पड़ा हुआ था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse