एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर वनडे के दौरान नयी जर्सी में नजर आयेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के खिलाड़ियों के लिए स्पेशल जर्सी तैयार करवायी है। जर्सी के कंधे पर तिरंगा बना हुआ है। यह जर्सी वीमेंस क्रिकेट टीम को पहले ही मिल गयी थी। लेकिन मेंस क्रिकेट टीम अब नयी जर्सी में नजर आयेगी। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की फोटो शेयर की है।
टीम इंडिया की जर्सी का मुख्य रंग नीला ही है। लेकिन इसे बहुत ही खास तरह से डिजाइन किया गया है। कंधे पर तिरंगा बनाया गया है। इसके ऊपरी हिस्से पर केसरिया और बीच में सफेद रंग को रखा गया है। इसके बाद कंधे के निचले हिस्से पर हरे रंग को रखा गया है। जर्सी में नीले रंग भी दो तरह के हैं। इसका अधिकतर हिस्सा हल्के आसमानी रंग का है। जबकि बॉर्डर लाइन को कहरे नीले रंग का रखा गया है।
भारतीय टीम की नयी जर्सी पुरानी जर्सी के मुकाबले कुछ अलग है। इसमें तिरंगे के डिजाइन को बदला गया है। इसके साथ ही इसका फैब्रिक भी कुछ अलग है। इसे बहुत ही खास तरह के कपड़े से तैयार किया गया है। इसको बनाते वक्त खिलाड़ियों के कम्फर्ट का खास ख्याल रखा गया है। जर्सी के ऊपरी हिस्से पर बीसीसीआई का लोगो भी है। इस पर दो सितारे अंकित हैं। ये आईसीसी ट्रॉफी की निशानी हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जायेगी। सीरीज का पहला मैच नागपुर में गुरुवार को खेला जायेगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला रविवार को कटक में आयोजित होगा। तीसरा और आखिरी मैच अहमदाबाद में 12 फरवरी को खेला जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse