टीम एबीएन, रांची। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक बार फिर से सर्दी के लौटने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार तापमान में बदलाव होगा। राज्य में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
इसके बाद 7, 8 और 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट होगी और एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र के अनुसार, 6 से 8 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छायी रहेगी। मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा।
इस दौरान आसमान मुख्यत: साफ रहा और सर्दी का असर भी कम देखने को मिला। वहीं, आज संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 29 व न्यूनतम 14 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 33 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse