उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य सोनू से मिले कई कांग्रेसी

 

बंधु तिर्की के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस का शिष्टमंडल उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य सोनू से

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस का शिष्टमंडल उच्च शिक्षा मंत्री सुदीव्य सोनू से उनके आवासीय कार्यालय में जाकर विश्वविद्यालय में हो रहे नीट बेस असिस्टेंट प्रोफेसर की गलत तरीके से नियुक्ति के संबंध में अपनी बातों को रखा। 

श्री तिर्की ने कहा कि जो विश्वविद्यालयों में नियुक्ति हो रही है उसकी प्रक्रिया सही नहीं है जेपीएससी ने जो मापदंड तैयार किया था उस आधार पर नियुक्ति नहीं हो रही है, जिसकी वजह से झारखंड के बाहर के लोगों का विश्वविद्यालय के नीट बेस असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्ति होना तय है। 

विश्वविद्यालय ने जो शॉट लिस्ट किया है, उसमें राज्य के बाहर के लोगों का बड़े पैमाने पर नाम आया है। जिसको लेकर राज के लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर हर एक बिंदु पर बात किया। राज्य के लोगों की भावनाओं से अवगत कराया। मंत्री ने तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को रोकने का आदेश उच्च शिक्षा सचिव को दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse