अहंकार और अहम के अभाव में ही सफ़ल जीवन संभव : महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो

 

टीम एबीएन, रांची। रविवार को रांची महाधर्मप्रांत के सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एसo जेo ने सभी संतों के गिरजा घर, डोरंडा पल्ली में हॉली क्रॉस धर्मसंघ के  उपयाजक प्रीत अनुपम बेक को पुरोहिताभिषेक प्रदान किया।

सभी संतों के गिरजा घर डोरंडा पल्ली में आज पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन रहा। इस समारोह की अगुवाई राँची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो ने मिस्सा बलिदान अर्पित कर किया एवं उपयाजक प्रीत अनुपम बेक को मिस्सा बलिदान के दौरान पुरोहिताभिषेक प्रदान किया। 

उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि प्रत्येक अभिषेक प्राप्त पुरोहित सर्वप्रथम एक पुरोहित, चरवाहा एवं शिक्षक के रूप में कार्य करता है और जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए अपने बलिदान तक देने को तत्पर रहता है। किन्तु इस जीवन की सफलता निश्चित तभी होगी जब जीवन में अहम एवं अहंकार का आभाव होगा। 

सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो ने उपयाजक प्रीत अनुपम बेक के माता पिता को अपने पहलौठे को लोगों एवं समाज के लिए समर्पित करने पर धन्यवाद दिया। मिस्सा के पश्चात परिवार के सदस्यों ने महाधर्माध्यक्ष एवं सभी पुरोहितों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इसके बाद अभिषेक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रहा।

फाo प्रीत अनुपम बेक के पुरोहित अभिषेक समारोह के अवसर पर  रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एसo जेo, डोरंडा के पल्ली पुरोहित फाo पीटर सांगा, होली क्रॉस धर्मसंघ के प्रोविंशियल फाo ए जे अब्राहम, फाo अमित डुंगडुंग, फाo शिशिर सुरीन, फाo रवि, फ़ाo तोबियास टोप्पो, उत्तर पूर्व से आए  पुरोहितगण, विभिन्न धर्म समाज की धर्मबहनें एवं हज़ारों की संख्या में कैथोलिक ख्रीस्तीय विश्वासी शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse